31 दिसंबर 2019 - 13:04
बग़दाद, शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब ने अमेरिकी दूतावास पर डेरा डाला

शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब और इराक को एकजुट देख कर सऊदी ज़ायोनी मीडिया ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर जमा लोगों के बारे में नकारात्मक प्रचार करते हुए अंतिम यात्रा में भाग ले रहे वरिष्ठ कमांडर और धर्मगुरु क़ैस खज़्ज़ अली तथा हादी अल आमेरी की ओर संकेत कर अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं

  प्राप्त जानकरी के अनुसार इराक को आतंक से मुक्ति दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाने वाले हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के ठिकानों पर अमेरिका के आतंकी हमलों में शहीद होने वाले 27 जवानों की  शहादत ने इराक को एक सूत्र में पिरो दिया है ।
रिपोर्ट के अनुसार जवानों की अंतिम यात्रा में उमड़ने वाले जन सैलाब ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर डेरा डालते हुए इस देश से अमेरिकियों को फ़ौरन निकाले जाने की मांग करते हुए कहा कि इराक के खिलाफ साज़िशों का केंद्र अमेरिकी दूतावास है ।
शहीदों की अंतिम यात्रा में उमड़े जन सैलाब और इराक को एकजुट देख कर सऊदी ज़ायोनी मीडिया ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर जमा लोगों के बारे में नकारात्मक प्रचार करते हुए अंतिम यात्रा में भाग ले रहे वरिष्ठ कमांडर और धर्मगुरु क़ैस खज़्ज़ अली तथा हादी अल आमेरी की ओर संकेत कर अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं कि क्या इराकी जनता अमेरिकी दूतावास पर क़ब्ज़ा जमा कर अमेरिकी राजनयिकों को निकाल बहार करने के इरादा से जमा हो रही है ।